कौन हैं चारु पांडेय, 23 की उम्र में पास कीं SSC, RRB, IBPS समेत 19 सरकारी भर्ती परीक्षाएं, राष्ट्रपति देंगी गोल्ड मेडल
नई दिल्ली, जून 10 -- फिल्म थ्री इडियट्स (3 Idiots) का एक बहुत ही शानदार और प्रेरणादायक डायलॉग है- काबिल बनो कामयाबी झक मार के पीछे आएगी। छत्तीसगढ़ की होनहार बिटिया चारु पांडे की कहानी पढ़कर यकीनन आपको फिल्म की यह लाइन याद आ जाएगी। चारु पांडे ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर सिर्फ 23 साल की उम्र में एसएससी (SSC), आईबीपीएस, रेलवे और पुलिस सहित 19 सरकारी भर्ती परीक्षाएं पास कर इतिहास रच दिया है। रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा की रहने वाली चारू वर्तमान में चेन्नई में स्थिति कैग (CAG) कार्यालय में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर हैं। उनके प्रेरणादायक सफलता और दृढ़ संकल्प की कहानी लाखों युवाओं के लिए मिसाल बन गई है। इस असाधारण उपलब्धि के लिए चारु को स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगी। यह सम्मान तिल्दा और छत्तीसगढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.