नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- Gurjeet singh khalsa: पंजाब में अक्सर बेअदबी की घटना सामने आती रहती है। इससे आहत होकर व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ गया और इसके खिलाफ कानून बनाने की मांग करने लगा। यह कोई एक दिन की बात नहीं रहै। गुरजीत कुल 560 दिनों तक टावर पर ही टिके रहे। जमीन से 400 फुट ऊपर इस जगह को उन्होंने अपना नया ठिकाना बना लिया। गुरजीत सिंह खालसा को आखिरकार शुक्रवार सुबह नीचे उतार लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। इसके साथ ही गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे 43 वर्षीय खालसा के अनूठे ढंग से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का समापन हो गया। आपको बता दें कि उन्होंने 12 अक्तूबर 2024 को पटियाला के समीप समाना में स्थित टावर पर चढ़कर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। उनके समर्थक उन्हें प्रतिदिन रस्सी की मदद से आवश्यक सामग्री ...