कौन हैं केरल के नए CM वीडी सतीशन? केसी वेणुगोपाल को कैसे पछाड़ा, इनसाइड स्टोरी
नई दिल्ली, मई 14 -- केरल विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की प्रचंड जीत के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी थी कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इस रेस में वी.डी. सतीशन ने के.सी. वेणुगोपाल को पछाड़ते हुए अपनी जगह बनाई। आज उनके नाम का ऐलान हो गया। सतीशन ही वह चेहरा हैं जिन्होंने केरल में कांग्रेस की वापसी की पटकथा लिखी है।कौन हैं वी.डी. सतीशन? 1964 में कोच्चि के पास नेटूर में जन्मे वी.डी. सतीशन की राजनीति दिल्ली के सत्ता गलियारों से नहीं, बल्कि जमीनी स्तर से शुरू हुई। पेशे से वकील और सामाजिक कार्यकर्ता सतीशन ने केरल छात्र संघ (KSU) के माध्यम से राजनीति में प्रवेश किया। सतीशन 2001 से लगातार परवूर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्हें कांग्रेस के भीतर एक युवा और सुधारवादी पीढ़ी के नेता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.