देहरादून, अप्रैल 2 -- उत्तराखंड के रामनगर के संजय नेगी को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस में हरीश रावत की 15 दिनों की छुट्टी से शुरू हुआ विवाद अब पार्टी के भीतर एक खुले युद्ध में तब्दील होता दिख रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की नाराजगी और उनके समर्थन में आए बयानों पर अब पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने बेहद आक्रामक रुख अख्तियार किया है। हरक ने न केवल रावत के करीबियों को आईना दिखाया, बल्कि पार्टी के भीतर पनप रहे व्यक्तिवाद पर भी कड़ा प्रहार किया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि रावत के बिना कांग्रेस की कल्पना नहीं की जा सकती, हरक सिंह रावत ने तीखा पलटवार किया है। हरक ने कहा किसी को भी यह गलतफहमी या घमंड नहीं होना चाहिए कि उसके बिना पार्टी जीत नहीं सकती। किसी एक व्यक्ति के रहने या न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.