नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- यूपी विधानसभा चुनाव में पहले कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया। कांग्रेस नेतृत्व ने अजय राय की जगह उत्तर प्रदेश की कमान आराधना मिश्रा 'मोना' को सौंप दी है। कांग्रेस ने शुक्रवार को आराधना मिश्रा 'मोना' को यूपी कांग्रेस का नया अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। आइए जानते हैं कि आराधना मिश्रा कौन हैं?तीन बार की विधायक आराधना मिश्रा तीन बार की विधायक आराधना मिश्रा को मोना के नाम से भी जाना जाता है। आराधना मिश्रा रामपुर खास से विधायक और CLP नेता हैं। आराधना मिश्रा राज्यसभा के सांसद और दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी की बेटी है। उत्तर प्रदेश में आराधना की राजनीतिक समझ काफी अच्छी मानी जाती है। वह अपने पिता की राजनीतिक विरासत संभाली हुई है। उनके प्रमोद तिवारी रामपुर खास से 9 बार विधायक रहे। इसके बाद वह राज्...