कौन हैं आईपीएस अनुराग सुजानिया, एमटेक के बाद यूपीएससी में 451वीं रैंक, अब दिया इस्तीफा
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- आईपीएस अफसरों के इस्तीफे का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मध्य प्रदेश से आया है जहां 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग सुजानिया ने इस्तीफा देकर पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है। उन्होंने सोमवार को दिए इस्तीफा में नौकरी छोड़ने की वजह व्यक्तिगत बताई है। सुजानिया करीब छह महीने पहले सागर पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाए गए थे। जहरीली शराब से 22 मौतों के बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया था। सागर एसपी से हटाकर सरकार ने उन्हें पुलिस मुख्यालय (PHQ) में AIG बनाया था। एसपी पद से हटाए जाने के चार दिन बाद उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया। सुजानिया का इस्तीफा स्वीकार करना है या नहीं, इसका फैसला अभी सरकार ने नहीं लिया है।एमटेक के बाद यूपीएससी क्रैक किया अनुराग सुजानिया मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.