मुंबई, मार्च 31 -- अश्विनी भिड़े ने मंगलवार को मुंबई नगर निगम, बीएमसी के कमिश्नर पद की जिम्मेदारी संभाली। मुंबई की मेट्रो वुमन के नाम से मशहूर अश्विनी भिड़े, 1995 बैच की आईएएस अफसर हैं। बीएमसी के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी महिला अधिकारी को इस शीर्ष पद की कमान सौंपी गई। अश्विनी भिड़े, भूषण गगरानी का स्थान लेंगी, जो आज रिटायर हो रही हैं। बता दें कि इस पद के लिए संजय मुखर्जी और असीम गुप्ता जैसे दिग्गज अधिकारियों के नामों पर भी विचार किया गया। लेकिन आखिर में अश्विनी भिड़े के अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई। भिड़े के पास मुंबई की जटिल समस्याओं के समाधान का अनुभव है। साथ ही उनकी छवि तेज गति से काम करने वाली प्रशासनिक अधिकारी की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.