नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद के करियर पर बार-बार ग्रहण लगने के पीछे जिस शख्स नाम का सबसे ज्यादा चर्चा में है वो हैं बसपा के पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ, आकाश आनंद के ससुर भी। बुधवार को बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद के प्रति अपना रुख नरम करते हुए उन्हें पार्टी में दोबारा पद देने के लिए अशोक सिद्धार्थ के राजनीतिक संन्यास लेने की शर्त रखी दी। इसके बाद गुरुवार को अशोक सिद्धार्थ ने संन्यास का ऐलान कर दिया। कुछ देर बाद ही मायावती ने आकाश को पार्टी से निकाल दिया। मायावती ने अपने पोस्ट में कहा कि अशोक सिद्धार्थ ने संन्यास में देरी कर दी। आइए जानते हैं कि अशोक सिद्धार्थ हैं कौन और उनसे मायावती के इस कदर नाराज के पीछे क्या है वजह?कौन हैं अशोक सिद्धार्थ बसपा से राज्यसभा के पूर्व सदस्य अशोक सिद्धार्थ का जन्म 5 जन...