पटना, जुलाई 7 -- बिहार के पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) ने अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी को प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई इस सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव है। अभिषेक बांकीपुर के स्थानीय कार्यकर्ता हैं और बीजेपी प्रदेश संगठन में अलग-अलग पदों पर रह चुके हैं। उनका मुकाबला जन सुराज पार्टी के सूत्रधार एवं संस्थापक प्रशांत किशोर से होगा। इसके अलावा, महागठबंधन से भी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रत्याशी रेखा गुप्ता मैदान में हैं। बांकीपुर में उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग होगी, जबकि रिजल्ट 3 अगस्त को जारी होगा। अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी ने टिकट मिलने के बाद एक चैनल से बातचीत में कहा कि बीजेपी ने एक कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। यह खुशी का पल है। उन्होंने ...