नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- बीते साल प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ से वायरल हुए आईआईटी बाबा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इसकी वजह है उनकी शादी। जानकारी के मुताबिक 'IIT बाबा' उर्फ अभय सिंह ने इस साल की शुरुआत में एक इंजीनियर से शादी रचा ली और अब वे शादी के बाद अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेने के लिए हरियाणा पहुंचे। आईआईटी बाबा की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। दरअसल अभय सिंह ने IIT बॉम्बे से पढ़ाई की थी, और उनकी कहानी महाकुंभ के जरिए ही लोगों को पता चली थी। इसके बाद ही उन्हें आईआईटी बाबा का नाम मिला था। उन्होंने बीते दिनों प्रीतिका नाम की इंजीनियरिंग ग्रेजुएट से शादी की है। बीते सोमवार को, अभय सिंह अपनी नई दुल्हन के साथ हरियाणा के झज्जर जिले में अपने गांव लौटे। खास बात यह रही कि इस दौरान भी वे भगवा कपड़ों में ही दिखे। अभय...