नई दिल्ली, जनवरी 25 -- अक्सर लोग अवसाद, तनान या भावुकता के शिकार हो जाते हैं और इन समस्याओं का जिम्मेदार वो अपने शरीर, हालात या फिर दिमाग को ठहराते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर बार वजह हम या हमारी परिस्थितियां नहीं होती हैं, बल्कि कई बार ग्रहों की चाल भी हमारे मूड, सोच और भावनाओं को काफी हद तक प्रभावित करती है। साफ शब्दों में कहें, तो कई ग्रह ऐसे होते हैं, जो हमारे मन और इमोशन को कंट्रोल करते हैं। ऐसे में आज हम जानेंगे कि कौन से ग्रह मन को कंट्रोल करते हैं और इनसे कैसे बचें? चंद्रमा ग्रहज्योतिषियों के मुताबिक चंद्रमा को मन और माता का कारक माना गया है। चंद्रमा हमारे मन और भावनाओं का सबसे बड़ा मालिक माना जाता है।ये हमारे मूड स्विंग्स, फीलिंग्स और मन की स्थिरता को कंट्रोल करता है। लेकिन, अगर किसी जातक की कुंडली...