नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- दिवाली के त्योहार पर मिठाईयां खाने का मजा अलग ही होता है। लेकिन अगर आपको डायबिटीज है तो ये मजा थोड़ा फीका हो जाता है। लोग मिठाई खाने से पहले दस बार सोचते हैं, फिर आखिर में यही सवाल करते हैं कि हमारे लिए कौन सी मिठाई बेहतर है। अगर आप भी दिवाली पर मिठाई खाना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं पा रहे कि कौन सी मिठाई बेहतर है, तो ये पोस्ट आपके लिए है। डायबिटीज स्पेशलिस्ट डॉ प्रमोद त्रिपाठी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कुछ पॉपुलर मिठाइयों को तीन कैटेगरी में बांटा है। पहली है, सबसे कम रिस्क वाली मिठाई, फिर मॉडरेट रिस्क और आखिर में शुगर के लिए सबसे खतरनाक मिठाईयां। दिवाली पर मुंह मीठा करने से पहले एक बार जरा चेक कर लें कि आप कौन सी मिठाई खा रहे हैं।लो रिस्क: इन मिठाइयों को सीमित मात्रा में चुन सकते हैं डॉक्टर सबसे सेफ कैटेगरी में...