पटना, अगस्त 30 -- जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय झा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर विपक्ष के नेताओं पर तंज कसा है। राज्यसभा सांसद संजय झा ने विपक्ष के नेताओं से सवाल किया है कि क्या माज में नफरत फैलाने में जुटे विपक्ष के नेता बताएंगे कि कौन सा कप किस जाति का है? संजय झा ने जाति को लेकर अपनी टिप्पणी बेहद ही दिलचस्प अंदाज में किया। संजय झा ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'क्या समाज में नफरत फैलाने में जुटे विपक्ष के नेता बताएंगे कि संलग्न चित्र में कौन सा कप किस जाति के लोगों के लिए है? मैं ऐसे सभी कपों में चाय पी चुका हूं। तो मेरी जाति क्या हुई?' झूठ के पांव नहीं होते!क्या समाज में नफरत फैलाने में जुटे विपक्ष के नेता बताएंगे, कि1. संलग्न चित्र में कौन सा कप किस जाति के लोगों के लिए है?2. मैं ऐसे सभी कपों में चाय पी चुका हूं। तो...