नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- विवेक ओबरॉय फिल्मी दुनिया की मोह-माया और स्टारडम से काफी दूर हैं। उनका मानना है कि नाम, शोहरत सब क्षणिक होता है। कुछ साल बाद इतिहास में आपका वजूद खत्म हो जाता है। उन्होंने राज कपूर का उदाहरण देकर कहा कि उन्हें आने वाली पीढ़ी उतना नहीं जानती। शायद शाहरुख खान को भी 2050 तक लोग भूलने लगेंगे।इतिहास से हो जाएंगे बाहर विवेक ओबरॉय पिंकविला से बात कर रहे थे। बोले, '1960 में कौन सी फिल्म आई, किसने काम किया, आज आप पूछें तो किसी को फर्क नहीं पड़ेगा। आप इतिहास से बाहर निकाल दिए जाएंगे। 2050 में लोग बोलेंगे कौन शाहरुख खान,शायद।'राज कपूर का दिया उदाहरण इसके बाद विवेक राज कपूर का जिक्र ले आए और बोले, 'जैसे लोग आज पूछ सकते हैं, 'राज कपूर कौन है?' मैं और आप, हम उन्हें सिनेमा का भगवान कहते हैं लेकिन अगर आप किसी यंगस्टर से पूछें जो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.