अजय श्रीवास्तव, मई 30 -- UP Politics : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले संगठन के सभी कील कांटे दुरुस्त करने में जुटी भाजपा के समाने अब नया क्षेत्रीय अध्यक्ष चुनने की चुनौती है। गोरखपुर क्षेत्र में देवरिया जिलाध्यक्ष और गोरखपुर महानगर अध्यक्ष की घोषणा में बाद अब सत्ताधारी दल के क्षेत्रीय अध्यक्ष के संभावित चेहरे को लेकर अटकले तेज हैं। सपा के पीडीए की काट निकालने के जुटा भाजपा का आलाकमान किस चेहरे पर दांव लगाएगा इसे लेकर सियाली गलियारे में कयासबाजी चल रही है। गोरखपुर क्षेत्र में प्रशासनिक तौर पर 10 जिले आते हैं और संगठन के लिहाज से 12 जिले। गोरखपुर क्षेत्र में 62 विधानसभा सीटें आती हैं और 12 लोकसभा सीटें। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी गोरखपुर क्षेत्र से आते हैं। पिछड़ी जाति का प्रदेश अध्यक्ष देकर राष्ट्रीय नेतृत्व में संदेश दे दिया है कि गोर...