कौन बनेगा नया शिक्षा मंत्री? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच संजय राउत का बड़ा दावा
नई दिल्ली, जुलाई 25 -- धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सबसे बड़ा सवाल है कि अब यह पद किसको मिलेगा। सरकार अभी प्रदर्शनकारियों से निपटने में व्यस्त है लेकिन विपक्ष ने इसको लेकर दावे करना शुरू कर दिया है। सबसे पहला दावा महाराष्ट्र से शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत की तरफ से आया। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में जगह दी जा सकती है। वह देश के नए शिक्षा मंत्री बनाए जा सकते हैं। शिवसेना उद्धव गुट के नेता ने अपने इस दावे के पीछे वजह भी बताई। उन्होंने कहा, "केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जाने के बाद अब सवाल है कि नया शिक्षा मंत्री कौन होगा? मेरा मानना है कि देवेंद्र फडणवीस को नया शिक्षा मंत्री बनाया जा सकता है। क्योंकि वह पढ़े लिखे भी हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.