बिजनौर, मई 21 -- धामपुर। रोमियो डांस इंडिया डांस ग्रुप की ओर से आयोजित कौन बनेगा डांस का धुरंधर प्रतियोगिता में विभिन्न नृत्य प्रतिभाओं ने शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। नगीना मार्ग स्थित दुर्गा पब्लिक स्कूल जूनियर विंग परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ साहित्यकार दिनेशचंद्र अग्रवाल नवीन, शिक्षाविद दीपेंद्र सिंह चौहान, पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह, सरदार सतवंत सिंह सलूजा, एसपी सलूजा और अधिवक्ता चौधरी अरुण प्रताप सिंह एडवोकेट ने मां सरस्वती व नटराज प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में विधि सैनी प्रथम, नैतिक द्वितीय व गरिमा तृतीय रहे, जबकि जूनियर वर्ग में मंजरी प्रथम, दिव्या द्वितीय और रिद्धिमा तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में ईशु शर्मा हल्दौर ने प्रथम, सक्षम राणा बिजनौर ने द्वितीय तथा...