मथुरा, मार्च 21 -- मथुरा में ब्रज क्षेत्र के विख्यात गौ रक्षक संत चंद्रशेखर 'फरसा वाले बाबा' की शनिवार तड़के मौत से हड़कप मच गया। घटना कोटवन चौकी क्षेत्र के गांव नवीपुर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, बाबा को तड़के करीब 4 बजे गौ तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद वे एक कंटेनर को रोकने के लिए मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।हत्या के विरोध में दिल्ली-आगरा हाईवे जाम पुलिस ने घटनास्थल से एक युवक को हिरासत में लिया है, जबकि इस मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.