नई दिल्ली, मई 21 -- भारतीय मूल के प्रसिद्ध टेक एक्सपर्ट सोम सोमशेखर का 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व कार्यकारी और मैड्रोना वेंचर ग्रुप के प्रबंध निदेशक थे। उनके निधन से वैश्विक टेक्नोलॉजी उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है। सिएटल स्थित वेंचर कैपिटल फर्म ने मंगलवार, 19 मई को उनके निधन की पुष्टि की और उन्हें एक ऐसा नेता बताया जिसकी "ब्रिलिएंस एंड जेनेरस स्प्रिट" ने कलिग्स, उद्यमियों और डेवलपर्स पर गहरी छाप छोड़ी।कौन थे सोम सोमशेखर? सोमशेखर का जन्म पुडुचेरी में हुआ था। उन्होंने टेक्नोलॉजी सेक्टर में लगभग तीन दशकों का शानदार करियर बनाया। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम इंजीनियरिंग में अन्ना यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की और लुइसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री प्राप्...