कौन थे ब्रज किशोर? जिनके नाम पर BHU में होंगी 9 स्कॉलरशिप; किसी ने पहचान छुपा दिए 45.75 लाख
प्रमुख संवाददाता, जून 6 -- UP News : अमेरिका में कार्यरत बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पूर्व छात्रों के संगठन 'बीएचयू अमेरिका फाउंडेशन' ने शुक्रवार को मातृसंस्था के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत फाउंडेशन भौतिकी विभाग के पूर्व आचार्य 'ब्रज किशोर तिवारी' की याद में नौ छात्रवृत्तियों की शुरुआत करेगा। एक सदस्य ने इसी साल से छात्रवृत्ति शुरू करने के लिए 45.75 लाख रुपये का प्रतिदान दिया है। उन्होंने अपनी पहचान गोपनीय रखी है। समझौते के तहत भौतिकी विभाग के मेधावी और कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले नौ छात्रों को 25 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति की शुरुआत इसी वर्ष से होगी। पहले साल में तीन छात्रों को यह धनराशि प्रदान की जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से यह छात्रवृत्ति प्रतिवर्ष एमएससी भौतिकी कार्यक्रम में नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.