नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- देश के जाने-माने पत्रकार, प्रखर विचारक और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज का शनिवार को 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता और राजनीति के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बलबीर पुंज न केवल एक सक्रिय राजनेता थे, बल्कि एक प्रभावशाली लेखक और सामाजिक टिप्पणीकार के रूप में भी उनकी एक विशिष्ट पहचान थी। बलबीर पुंज ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। वे लंबे समय तक 'द इंडियन एक्सप्रेस' समूह से जुड़े रहे। पत्रकारिता के दौरान उन्होंने देश के सामाजिक और राजनीतिक घटनाक्रमों पर अपनी पैनी लेखनी से गहरा प्रभाव छोड़ा। उनकी चर्चित पुस्तकों में 'ट्रिस्ट विद अयोध्या: डीकोलोनाइजेशन ऑफ इंडिया' और 'नैरेटिव का मायाजाल' शामिल हैं, जिनमें उन्होंने भारतीय समाज और वैचारिक विमर्श का गहराई से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.