नई दिल्ली, जून 11 -- हिंदी सिनेमा में प्रतिभा की कमी नहीं है। यहां कई टैलेंटेड एक्टर्स और डायरेक्टर रहे हैं और रहे। लेकिन हर किसी की किस्मत में ये चमक लंबे वक्त तक रहे ये जरूरी नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे डायरेक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपने पूरे करियर में सिर्फ एक फिल्म बनाई और उस टाइमलेस क्लासिक मूवी को दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड मले। लेकिन जिस दिन उनकी फिल्म को ये अवॉर्ड मिला उसी दिन उसकी मौत हो गई। आइए जानते हैं वो डायरेक्टर और उस फिल्म के बारे में...मिले दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड मले एक टाइमलेस क्लासिक फिल्म देने वाले इस डायरेक्टर का नाम अवतार कृष्ण कौल है। वहीं, अवतार की उस फिल्म का नाम '27 डाउन', जो साल 1974 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म हिंदी सिनेमा जगत के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म में एक्ट्रेस राखी गुलजार और एम के रैन...