नई दिल्ली, फरवरी 23 -- मेक्सिको के सबसे खूंखार ड्रग लॉर्ड एल मैन्चो की मौत हो गई है। टॉप ड्रग कार्टेल लीडर नेमेसियो रूबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेस उर्फ एल मैन्चो को देश की सेना ने एक बड़ा अभियान चलाकर मार डाला। खबर सामने आते ही मेक्सिको में भारी तनाव फैल गया है। क्रिमिनल ग्रुप्स ने ड्रग माफिया की हत्या के विरोध में सड़कें ब्लॉक करने के लिए कई जगहों पर आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया है। एल मैन्चो की मौत के बाद अब उसकी कहानी एक बार फिर सुर्खियों में है। गौरतलब है कि ओसेगुएरा या 'एल मैन्चो' जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल या CJNG का लीडर था। यह कार्टेल अमेरिका में कोकीन, मेथामफेटामाइन और फेंटानिल की ट्रैफिकिंग के लिए जिम्मेदार था। US नेशनल काउंटरटेररिज्म सेंटर के अनुसार, कार्टेल ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोप, अफ्रीका और साउथ अमेरिका में भी ड्रग्स की ट्रैफि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.