नई दिल्ली, जून 21 -- IND vs ENG पहले टेस्ट के पहले दिन का अंत होने के बाद 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने सवाल किया कि इस पारी में तीसरा शतकवीर कौन होगा? दरअसल, सचिन तेंदुलकर को लीड्स में जारी यह मैच देख 2002 हेडिंग्ले टेस्ट की याद आ गई जब उनके साथ दो और भारतीय खिलाड़ियों ने शतक जड़ा था। यह वही मैच है जब भारत ने लीड्स के मैदान पर आखिरी बार अंग्रेजो को धूल चटाई थी। उस मैच में सचिन तेंदुलकर के अलावा सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने शतकीय पारी खेली थी। वहीं इस मैच में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल अभी तक सेंचुरी लगा चुके हैं और ऋषभ पंत 65 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- कुछ चीजें सितारों में साफ.शुभमन गिल का शतक देख गदगद हुआ युवराज सिंह का दिल इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद सचिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.