मेलबर्न, मार्च 20 -- ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड समेत चार तेज गेंदबाज इस महीने के आखिर में शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के सत्र के शुरूआती मैच नहीं खेल सकेंगे जिससे उनकी टीमों को करारा झटका लगा है। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार स्टार्क, कमिंस और हेजलवुड आईपीएल की शुरूआत में उपलब्ध नहीं होंगे जबकि नाथन एलिस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट आस्ट्रेलिया आगामी व्यस्त सत्र को देखते हुए काफी संभलकर अपने तेज गेंदबाजों का कार्यभार प्रबंधन कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया को अगले एक साल में 21 टेस्ट खेले हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड का दौरा करेगी जबकि 2027 में वनडे विश्व कप होना है। रिपोर्ट में कहा गया ,'' ये तीनों तेज गेंदबाज अगले कुछ सप्ताह में लौटेंगे।' टेस्ट कप्तान कमिंस ने...