वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 2 -- BHU Brahmin Student Slapped: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में एक छात्र से जाति पूछकर मारपीट का मामला सामने आया है। स्नातकोत्तर (एमए) हिंदी द्वितीय वर्ष के छात्र प्रशांत मिश्र की तहरीर पर वाराणसी पुलिस ने लंका थाना में समाजवादी छात्र सभा बीएचयू इकाई के अध्यक्ष हिमांशु यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित छात्र ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि बुधवार की सुबह करीब 11:45 बजे वह अपने विभाग में क्लास करने पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी छात्र नेता हिमांशु वहां आया और उससे उसका कोर्स और जाति पूछने लगा। आरोप है कि जाति बताने के बाद आरोपी ने उसे 'मनुवादी' कहते हुए जातिसूचक अपशब्द कहे और अचानक थप्पड़ मार दिया। शिकायतकर्ता ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित छात्र का क...