कौथिग के बहाने मुबंई में नजर आ रहा मिनी उत्तराखंड
देहरादून, मई 13 -- देहरादून। मुंबई की महानगरीय चकाचौंध के बीच देवभूमि उत्तराखंड की लोक संस्कृति और लोक संगीत की गूंज सुनाई दे रही है। उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत को सहेजने के उद्देश्य उत्तराखंड सरकार के सहयोग से आयोजित मुंबई 'कौथिग-2026' के 17 वें सीजन में इन दिनों सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला चल रहा है। 10 दिवसीय इस सांस्कृतिक महापर्व का उद्घाटन गत आठ मई को विधायक मंदा ताई म्हात्रे एवं नितेश म्हात्रे ने किया था। कौथिग में अब तक युवा गायिका बेबी प्रियंका, सावन चमोली, खुशी जोशी समेत दिल्ली से मनाली फेम मंजू नौटियाल ने अपनी पारंपरिक गीत संगीत की प्रस्तुतियों से उत्तराखंड की जीवंत तस्वीर पेश की है। ढोल-दमों की थाप और जागर की गूंज पर प्रवासी उत्तराखंडी देर रात तक झूम रहे हैं। 17 मई तक चलने वाले इस 17वें संस्करण म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.