गोड्डा, जून 22 -- गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा भागलपुर मुख्य मार्ग पर कौड़ी बहियार के समीप रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। राख से लदी एक भारी ट्रक सड़क किनारे पलट गई। हालांकि इस दुर्घटना में किसी तरह की जान माल की क्षति नहीं हुई और ट्रक चालक व खलासी पूरी तरह सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, ट्रक राख लेकर जा रहा था। इसी दौरान चालक ने किसी कारणवश वाहन को सड़क के किनारे खड़ा किया था।

घटना का विवरण सड़क किनारे की मिट्टी कमजोर होने के कारण धीरे धीरे ट्रक का एक पहिया मिट्टी में धंसने लगा। देखते ही देखते भारी वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क किनारे स्थित खेत की ओर पलट गई। अचानक हुए इस हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक और खलासी को बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि दोनों को किसी प्रक...