गंगापार, सितम्बर 22 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड कौड़िहार और होलागढ़ क्षेत्र पंचायतों के कामकाज को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। क्षेत्र पंचायत कौड़िहार के प्रमुख के जेल में निरुद्ध होने तथा क्षेत्र पंचायत होलागढ़ के प्रमुख की मृत्यु हो जाने के कारण दोनों क्षेत्र पंचायतों में प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा ने उप जिलाधिकारी सोरांव को प्रशासक नियुक्त किया है। इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है।जारी आदेश के अनुसार प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के कार्यालय के आधार पर क्षेत्र पंचायतों के कार्यकाल की समाप्ति की तिथि अथवा नई क्षेत्र पंचायतों की प्रथम बैठक की निर्धारित तिथि तक, जो भी पहले हो, निर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुखों की शक्तियों का ...