गंगापार, जून 4 -- नवाबगंज/कौड़िहार, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम में बदलाव और बढ़ती गर्मी का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। सीएचसी कौड़िहार की ओपीडी में गुरुवार को कुल 270 मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिनमें 110 मरीज उल्टी-दस्त, डायरिया और पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित पाए गए।अधीक्षक डॉ. अमरेश वर्मा के अनुसार पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि और तेज धूप के कारण मौसमी बीमारियों के मामलों में इजाफा हुआ है। ओपीडी में आने वाले मरीजों में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की संख्या भी काफी रही। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- उमस से बढ़ गई भीड़, सर्वाधिक उल्टी-दस्त के मरीज यह भी पढ़ें- बेतहाशा गर्मी से बेहाल लोग, डायरिया का बढ़ा प्रकोप यह भी पढ़ें- मौसम में बदलाव के ...