वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रामकृष्ण मिशन होम ऑफ सर्विस हॉस्पिटल (कौड़िया हॉस्पिटल) में अब सीटी स्कैन मशीन भी किया जाएगा। कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड की ओर से सीएसआर फंड के तहत अस्पताल में मशीन लगाई गई है। सिर में गंभीर चोट, ट्यूमर, टीबी, हड्डी एवं जोड़ सहित अन्य तरह के मरीजों की जांच हो सकेगी। रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन के ट्रस्टी एवं कानपुर स्थित रामकृष्ण आश्रम के सचिव स्वामी आत्मश्रद्धानन्द महाराज ने इस मशीन का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिद्धि भाटिया थी। रामकृष्ण मिशन होम ऑफ सर्विस, वाराणसी के सचिव स्वामी भेदातीतानन्द ने बताया इस संस्था की स्थापना 1900 में हुई थी। तब से गरीब और वंचित वर्ग को 'मनुष्य सेवा ही ईश्वर सेवा है' इस भाव से सेवा प्रदान कर रही है। उन्होंने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.