शाहजहांपुर, जनवरी 21 -- फोटो 64:: शौर्य यात्रा में तिरंगा लेकर चलते युवा। बंडा, संवाददाता। पुवायां रोड स्थित कौटिल्यपुरम कॉलोनी से शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा सनातनी परिवार के डॉ शेखर दीक्षित, सृजल शुक्ला, डॉ अखिलेश, समरवीर राठौर, अतुल गुप्ता, आदेश राठौर, सौरव वर्मा और गौरव सिंह के संयोजन में आयोजित हुई। यात्रा चौराहे से होकर भगत सिंह कॉलेज पहुंची, जहां जलपान के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा खुटार के लिए रवाना हुई। मलिका, खुटार चौराहा, रुजहा और पुवायां में भी स्वागत व जलपान की व्यवस्था रही। अंत में यात्रा बंडा पहुंची, जहां भोजन की व्यवस्था की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...