सहरसा, मार्च 11 -- सलखुआ, एक संवाददाता। प्रखंड के कई गांवों में इन दिनों कौओं के अचानक गिरकर मरने की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। बीते दो - तीन दिनों से पुरानी बांध बहुअरवा, उटेशरा, टेंगराहा सहित आसपास के कई गांवों में रोजाना कौए उड़ते-उड़ते अचानक जमीन पर गिर जा रहे हैं। कुछ देर तक छटपटाने के बाद उनकी मौत हो जा रही है। मंगलवार को बहुअरवा गांव स्थित वार्ड संख्या 9 पुरानी बांध के पास भी दो कौए अचानक गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों कौए कुछ देर तक तड़पते रहे और थोड़ी ही देर में उनकी मौत हो गई। इस तरह की घटनाएं अन्य गांवों में भी सामने आने लगी हैं, जिससे ग्रामीणों के बीच किसी अज्ञात बीमारी या वायरल संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीण मिथलेश शर्मा, दिनेश शर्मा, शिवम कुमार, अरबिंद मिस्त्री, राकेश सिंह, समीर कुमार...