हल्द्वानी, जून 14 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले के कठघरिया बिजलीघर से जुड़े 20 हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली और पानी सप्लाई शनिवार सुबह एक परिंदे ने ठप कर दी। बिजली की लाइन में कौए के टकराने से तकनीकी दिक्कत आने पर तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बिजली की सप्लाई बंद होने से क्षेत्र में ट्यूबवेल भी नहीं चल सके। ऐसे में लोगों को घंटों तक बिजली-पानी का दोहरा संकट झेलना पड़ा। शनिवार को सुबह सात बजे कमलुवागाजा पावर हाउस से कठघरिया बिजलीघर को जोड़ने वाली 33 केवी की लाइन में एक कौआ टकरा गया। करंट लगने से वह लाइन में चिपक गया। तकनीकी दिक्कत आने पर बिजलीघर की सप्लाई ठप हो गई। ऊर्जा निगम की टीम ने फॉल्ट को ढूंढने के लिए जांच की। इस दौरान लाइन से चिपका कौआ मिला। इसे निकालकर और लाइन में आई तकनीकी दिक्कत दूर कर विभागीय कर्मिकों ने करीब दस बजे...