मधुबनी, फरवरी 20 -- हरलाखी,एक संवाददाता। बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के कौआहा मंदिर परिसर के निकट शुक्रवार को उप स्वास्थ्य केंद्र का उदघाटन हुआ। इस अवसर पर बीडीओ अनिल कुमार, बीएचएम मणि भूषण यादव,आशीष कुमार, वीरेंद्र झा उर्फ नुनु झा, वीरेंद्र यादव और संजय कुमार महतो आदि गणमान्य मौजूद थे। उदघाटन का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। जिसके बाद सभी अतिथियों को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग और दुपट्टा से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और स्वास्थ्य कर्मियों ने भी भाग लिया। बीडीओ ने कहा उप स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा मिलेगी और ग्रामीणों को अब लंबी दूरी तय किए बिना स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध होंगी। समारोह के दौरान सभी प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य केंद्र के सुचारू संचालन और ग्रामीणों के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.