कौआकोल में हाथियों ने वृद्ध किसान को कुचलकर मार डाला
नवादा, मई 13 -- नवादा में जंगली हाथियों का कहर जारी है। बिगड़ैल जंगली हाथी ने जिले के कौआकोल इलाके में एक वृद्ध किसान को कुचलकर मार डाला। घटना 11/12 मई की देर रात करीब 02 बजे मंझिला पंचायत के बिन्दीचक गांव के फूस बंगला टोले के दर्शनियां टांड़ पर इलाके की है। मृतक 62 वर्षीय राजाराम पासवान बिन्दीचक गांव के फूस बंगला टोले के स्व. लखन पासवान का बेटा था। वह एक किसान था और घटना के वक्त गांव से किनारे बने अपने खेतों के समीप स्थित घर में सो रहा था। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह करीब 06 बजे मिली। जब राजाराम का कुचला हुआ शव दिखाई पड़ा। यह भी पढ़ें- कौआकोल में दहशत, हाथियों ने कई जगहों पर मचाई तबाहीग्रामीणों का विरोध घटना के विरोध में मुआवजे आदि को लेकर ग्रामीणों ने कौआकोल के बिन्दीचक के समीप रोह-कौआकोल स्टेट हाईवे-82 को मार्ग पर अवरोधक खड़ा कर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.