नवादा, अप्रैल 14 -- गोविंदपुर में स्कूल वैन पलटने से एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि 20 बच्चे जख्मी हो गए। इस घटना से हर कोई हतप्रभ रहा गया। इसके बावजूद कौआकोल प्रखंड के निजी स्कूल संचालक सबक नहीं ले रहे हैं। सारे नियम और कानून को ताक पर रख कर ऑटो, ई-रिक्शा तथा खटारा वाहन में छात्रों को भेड़ बकरियों की तरह ठूंस कर विद्यालय लाने और पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस तरह की व्यवस्था में बच्चे कितना सुरक्षित हैं, इसकी तनिक भी परवाह विद्यालय संचालक और प्रबंधन को नहीं है। कौआकोल बाजार और आसपास के इलाकों में छात्रों की सुरक्षा के साथ हो रहा यह खिलवाड़ अब खतरनाक हद तक पहुंच चुका है। हकीकत यह है कि एक छोटे से ई-रिक्शा में, जिसकी क्षमता मुश्किल से 4 से 5 सवारियों की होती है, उसमें 12 से 15 मासूम बच्चों को ठूंस कर स्कूल ले जाने और पहुंचाने का काम किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.