नवादा, अप्रैल 13 -- कौआकोल में इन दिनों बालू तस्करी का खेल जोरों से चल रहा है। प्रतिबंध के बावजूद भी बालू माफिया खुलेआम बालू की ढुलाई कर रहे हैं। बावजूद स्थानीय पुलिस प्रशासन चुप्पी साध खेल देख रही है। लिहाजा प्रखंड के विभिन्न नदी घाटों से धड़ल्ले से बालू की तस्करी हो रही है। प्रखंड के नाटी नदी सहित विभिन्न नदियों से हर दिन दर्जनों ट्रैक्टर से बालू की अवैध ढुलाई करने का काम हो रहा है। अवैध बालू ढुलाई से जहां एक ओर राज्य सरकार को लाखों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है। वहीं बालू माफियाओं की चांदी कट रही है। बालू माफिया हर दिन दर्जनों ट्रैक्टर से अवैध बालू लेकर प्रखंड मुख्यालय सहित पाली, भोरमबाग, बरौन, मंझिला, पनसगवा, सलैया, रधवा, लोहसिंहानी, सेखोदेवरा, भलुआही आदि मुख्य मार्गों से होते हुए तीव्र गति से जाते हैं। जिससे आए दिन घटनाएं घटित हो...