नवादा, जनवरी 15 -- कौआकोल। थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी सुरेश प्रसाद उर्फ सूली यादव के 35 वर्षीय पुत्र विकास यादव की मौत मुंबई में हो गई। बुधवार को मृतक का शव उसका पैतृक गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया तथा परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि वह मुंबई में विराज नामक लोहे की फैक्ट्री में रहकर मजदूर का काम करता था। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उसकी अचानक ही तबीयत खराब हो जाने के कारण मुंबई के ही एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। जहां सोमवार को इलाज के क्रम में ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। जिसके ऊपर घर परिवार का पूरा भार था। उसकी मौत हो जाने से पूरा परिवार बेसहारा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.