नवादा, मार्च 27 -- कौआकोल, एक संवाददाता गुरुवार को जमुई तथा झारखंड की सीमा से सटे कौआकोल की जंगलों में हाथियों का झुंड देखा गया। नेढ़ला, मथुरापर, बरौन, गायघाट, सिरी, नावाडीह, मंझिला एवं दुधियाटांड़ के ग्रामीणों ने बताया कि जब वे लोग जंगल के किनारे अपने खेतों में लगी फसलों की देखभाल कर रहे थे, उसी वक्त अहले सुबह करीब चार-पांच बजे के आसपास लगभग 20 की संख्या में हाथियों को जंगल से निकलते देखा गया। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा शोरगुल मचाने के बाद सभी हाथी जंगल में प्रवेश कर गए। हाथियों की झुंड को तीसरी बार कौआकोल की जंगलों में देखे जाने के बाद जंगल किनारे के गांव के ग्रामीणों में दहशत देखा जा रहा है। लोग रतजगा कर रात गुजारने को विवश हैं। हालांकि हाथियों द्वारा किसी की जान-माल की क्षति पहुंचाने की सूचना नहीं है। पर किसानों की खेतों में लगी गेहूं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.