कौआकोल और नरहट के 250 किसान करेंगे रसायन मुक्त खेती
नवादा, सितम्बर 13 -- जिले में प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत जिले के दो प्रमुख प्रखंडों कौआकोल एवं नरहट में योजना का संचालन किया जाएगा। इसके लिए कौआकोल प्रखंड के सोखोदेवरा पंचायत तथा नरहट प्रखंड के बभनौर पंचायत का चयन किया गया है, जहां 50-50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में दो क्लस्टर बनाए गए हैं।
योजना का उद्देश्य जिला कृषि पदाधिकारी अजीत प्रकाश ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करते हुए रासायनिक उर्वरकों और विषैले कीटनाशकों के बिना फसलों का उत्पादन करना है। उन्होंने बताया कि इस पहल से जहां एक तरफ किसानों की खेती में लगने वाली इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.