कौंधियारा विकासखण्ड में हुआ सामूहिक योगाभ्यास
गंगापार, जून 21 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को कौंधियारा ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को कौंधियारा विकासखण्ड परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व खण्ड विकास अधिकारी डॉ कंचन यादव ने किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग को स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त जीवन का आधार बताया। कार्यक्रम में प्रमुख कौंधियारा इन्द्रनाथ मिश्रा सहित विकासखण्ड के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण शामिल हुए। यह भी पढ़ें- गोरखपुर विकास प्राधिकरण में उत्साहपूर्वक मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.