कौंधियारा में मोबाइल नेटवर्क ध्वस्त, लोग बेहाल
गंगापार, अप्रैल 23 -- कौंधियारा क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हालात ऐसे हैं कि लोग सामान्य कॉल तक नहीं कर पा रहे हैं, जिससे रोजमर्रा के कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। खराब नेटवर्क और इंटरनेट सेवा ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक मोबाइल टॉवर होने के बावजूद नेटवर्क की स्थिति बेहद खराब है। बिजली जाते ही अधिकांश टॉवर बंद हो जाते हैं, जिससे पूरे इलाके में नो सर्विस की स्थिति बन जाती है। इंटरनेट ठप होने से ऑनलाइन पढ़ाई, बैंकिंग और डिजिटल भुगतान जैसे जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.