गंगापार, मई 3 -- यमुनापार के कौंधियारा थाना क्षेत्र स्थित गढ़वा कला गांव में दंपती की खुदकुशी से सनसनी फैल गई। पति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। घटना के बाद पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। 36 वर्षीय अनिल तिवारी उर्फ बबुआन पुत्र तीरथ तिवारी और उनकी पत्नी 32 वर्षीय पूर्णिमा पुत्री त्रिवेणी मिश्र उर्फ जोले शनिवार देर शाम दोनों के बीच कहासुनी की बात सामने आई है। रविवार सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को संदेह हुआ। सूचना पर पहुंचे पूर्णिमा के भाई दिवाकर मिश्र ने खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां अनिल का शव फंदे से लटका मिला, जबकि पूर्णिमा अचेत अवस्था में पड़ी थीं, जिसकी बाद में मौत हो गई। परिवारिक सूत्रों के अनुसार अनिल पर कर्ज का बोझ था। वहीं पूर्णिमा अ...