गंगापार, फरवरी 12 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कुकुढ़ी गांव के पास जोकनई मार्ग पर हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घायलों की पहचान सूरज पाल पुत्र बबलू पाल तथा ऋषभ पाल पुत्र राजेश उर्फ बबलू, निवासी जोकनई मजरा रौहा, थाना कौंधियारा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक घर से कौंधियारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुकुढ़ी गांव के समीप सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी ह...