गंगापार, अप्रैल 11 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के देवरा डांडी गांव में मामूली कहासुनी के बाद हुए गोलीकांड में घायल युवक ने 18 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार दम तोड़ दिया। शुक्रवार देर शाम जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत से जहां परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय धर्मराज आदिवासी पुत्र रिबई आदिवासी का बीते दिनों मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे गांव में किसी मामूली बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। पहले कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और आरोपियों ने उस पर गोली चला दी। गोली उसकी पीठ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौंधियारा ले जाया गया,...