कौंडिन्या पब्लिक स्कूल में 'योग्यता आधारित शिक्षण' पर कार्यशाला आयोजित
कोडरमा, मई 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता कौंडिन्या पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में शनिवार को 'योग्यता आधारित शिक्षण एवं मूल्यांकन' विषय पर एक दिवसीय शिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षकों को रटने की बजाय समझ और कौशल आधारित शिक्षण पद्धति से अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सिन्हा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि आज के समय में बच्चों को केवल पाठ्यक्रम याद कराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें समस्या समाधान, आलोचनात्मक सोच और व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना आवश्यक है, ताकि वे वास्तविक जीवन की चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकें। यह भी पढ़ें- रटने की बजाय योग्यता आधारित मूल्यांकन पर जोर शिक्षकों ने कहा कि नई शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.