को-ऑर्डिनेशन बैठक में महाप्रबंधकों को खरी-खरी
धनबाद, सितम्बर 5 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में शुक्रवार को को-आर्डिनेशन बैठक में एरिया महाप्रबंधकों को उत्पादन-डिस्पैच सहित विभिन्न मुद्दों पर दो टूक बात की गई। कंपनी के प्रदर्शन को सुधारने की हिदायत दी गई। सीएमडी ने उत्पादन, डिस्पैच, गुणवत्ता, सुरक्षा व पुनर्वास सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। कुछ एरिया की समीक्षा हुई तो कुछ एरिया की शनिवार को समीक्षा की जाएगी। मालूम हो कि उत्पादन और डिस्पैच के मोर्चे पर बीसीसीएल काफी पीछे है। जुलाई तक नौ मिलियन टन कोयला उत्पादन हुआ है, जो बीते साल के मुकाबले 21.08 निगेटिव ग्रोथ है। वहीं डिस्पैच 10.632 मिलियन टन है। 7.88 प्रतिशत निगेटिव ग्रोथ है। यह भी पढ़ें- Chatra News: सीसीएल कोल डिस्पैच और उत्पादन का ग्राफ बढाये: चेयरमैन मानसून से उत्पादन पर पड़े असर से भी कंपनी प्रभावित है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.