चाईबासा, मई 19 -- चाईबासा, संवाददाता।‌ चाईबासा को-ऑपरेटिव बैंक में खाता धारकों के खाते में जमा मुआवजे और पेंशन की रकम अवैध रूप से निकासी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में तांतनगर के इलीगढा गांव निवासी अमृतलाल कालूंडिया ने दो महीना पहले मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में फर्जी निकासी का शिकायत वाद दर्ज कराया था। उसी आधार पर न्यायालय के आदेश पर 5 मई 2026 को सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। तांतनगर थाना क्षेत्र के इलीगढ़ा गांव निवासी अमृत लाल कालुंडिया ने दर्ज मामले में बताया है कि उसके पिता स्व. मानसिंह कालुंडिया की स्वर्णरेखा परियोजना में अधिग्रहित भूमि के मुआवजे की राशि बैंक प्रबंधन की मिलीभगत से फर्जी तरीके से निकाल ली गई है। शिकायत के अनुसार, इलीगढ़ा गांव के दिनेश कालुंडिया, मिरेन कालुंडिया और सुजीत कालुंडिया ने मिल...