विकासनगर, जून 16 -- को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती घोटाले में कथित करोड़ों रुपये की उगाही को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील परिसर का घेराव कर मंत्री की बर्खास्तगी की मांग उठाई। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में सहकारिता मंत्री की सरपरस्ती में को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती में बड़े स्तर पर अनियमितताएं हुईं। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सचिव डॉ. वीबीआरसी पुरुषोत्तम ने भर्ती प्रक्रिया में भारी गड़बड़ियों का उल्लेख करते हुए भर्ती निरस्त करने की सिफारिश की थी। यह भी पढ़ें- भर्तियों में पेपर लीक ...